इराक़ी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पवित्र शहर कर्बला से वापस अपने शहरों की ओर लौट रहे श्रद्धालुओं के रास्ते में एक भीषण कार बम धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 80 लोग शहीद हो गए हैं।
गुरुवार को यह धमाका कर्बला से पूरब में 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिल्ला शहर के एक पैट्रोल पम्प पर हुआ है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले श्रद्धालुओं में कुछ ईरानी नागरिक भी शामिल हैं।
कर्बला में ईरानी वाणिज्य दूतावास ने भी इस आतंकवादी कार्यवाही में कुछ ईरानी नागरिकों की मौत की पुष्टि की है।
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है।
रॉयटर्ज़ का कहना है कि यह धमाका पैट्रोल पम्प और उसके निकट स्थित एक रेस्टोरैंट के बीच हुआ है, जहां इमाम हुसैन (अ) के चेहलुम में भाग लेकर लौटने वाले श्रद्धालुओं की काफ़ी भीड़ थी।
24 नवंबर 2016 - 18:21
समाचार कोड: 794036
इराक़ी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पवित्र शहर कर्बला से वापस अपने शहरों की ओर लौट रहे श्रद्धालुओं के रास्ते में एक भीषण कार बम धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 80 लोग शहीद हो गए हैं।